{"_id":"663fda0f3940227ab20e1c17","slug":"players-are-sweating-in-the-stadium-aim-is-to-win-medal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116675-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खिलाड़ी स्टेडियम में बहा रहे पसीना, पदक जीतना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खिलाड़ी स्टेडियम में बहा रहे पसीना, पदक जीतना लक्ष्य
Sun, 12 May 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर में बॉक्सिंग को एक जिला एक खेल के रूप में चयन किया गया है। जिला स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिल रहे संसाधन और प्रशिक्षण से उनके हौसले बुलंद हैं। प्रदेश स्तर पर पुरस्कार जीत चुके खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने के लिए पसीना बहा रहे हैं। स्टेडियम में हर दिन 30 से अधिक खिलाड़ी नियमित अभ्यास करने पहुंच रहे हैं।
स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहीं चौपरिया की कृति चौबे बीते 20 से 22 फरवरी तक बुलंदशहर में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश की बालिका बॉक्सिंग टीम में जगह बनाने में सफल हुई थीं। वे बीते 19 से 25 मार्च तक नोएडा में आयोजित सब जूनियर नेशनल बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में बहुत ही कम अंतर से उन्हें सेमीफाइनल में हर मिली थी। आने वाली प्रतियोगिता में सफलता पाने में कोई कमी न रहे, इसके लिए हर दिन तीन से चार घंटे पसीना बहाती हैं।
धर्मपुर बुजुर्ग निवासी मुस्कान शर्मा 20 से 22 फरवरी तक बुलंदशहर में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश की बालिका बॉक्सिंग टीम में जगह बनाई थी। उन्होंने 19 से 25 मार्च तक नोएडा में आयोजित सब जूनियर नेशनल बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक पहुंचीं। अब आगे की प्रतियाेगिता में सफलता के लिए स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
धर्मपुर बुजुर्ग के निहाल सिंह ने 13 से 15 फरवरी तक गाजियाबाद में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश के बालक बॉक्सिंग टीम में जगह बनाई थी। इसके बाद वे 19 से 25 मार्च तक नोएडा में आयोजित सब जूनियर नेशनल बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक पहुंचे। वह 24 से 29 दिसंबर तक महाराष्ट्र स्कूल अकोला में हुए गेम नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतना है। इसके लिए कोच धीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहे हैं। भिसवा सरकारी निवासी गुलफाम 25 से 28 अक्तूबर तक लखनऊ में आयोजित स्कूल स्टेट टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। 19 से 25 मार्च तक नोएडा में आयोजित सब जूनियर नेशनल बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक पहुंचे। वे वर्ष 2023 के 24 से 29 दिसंबर तक महाराष्ट्र स्कूल गेम अकोला में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर सिल्वर जीता था। उन्होंने बताया कि आने वाली प्रतियोगिताओं में वह गोल्ड के लिए पूरी निष्ठा से अभ्यास कर रहे हैं।