{"_id":"668879907520b43c5902e144","slug":"planting-trees-is-necessary-for-environmental-protection-mla-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119363-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : विधायक
Sat, 06 Jul 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कस्बे के सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन हुआ। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भौतिक संसाधनों को पूरा करने के लिए लोग पेड़-पौधों को काटते जा रहे हैं। इससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इस संतुलन को बनाए रखने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना किसी भी जीव-जंतु का जीवन संभव नहीं है। इसलिए इनकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है। सभी लोगों को शुभ और अशुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। मौजूद लोगों ने मंदिर परिसर और कस्बा के सार्वजनिक स्थानों पर आम, पीपल, बरगद समेत अन्य प्रजाति के पौधे लगाए।
इस दौरान हाटा रेंजर अमित श्रीवास्तव, वन दरोगा भगवान राम, हेमंत सिंह, अदालत प्रसाद, कृष्ण मणि त्रिपाठी, विनोद सिंह, अनिल कुमार, इंद्रजीत यादव, अब्दुल आलम, रामप्रीत आदि मौजूद रहे।