{"_id":"62d059b071862446fa4be704","slug":"plantation-of-2000-kushinagar-news-gkp443689977","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट परिसर में लगाए जाएंगे ढाई हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट परिसर में लगाए जाएंगे ढाई हजार पौधे
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट परिसर की कराई साफ-सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर परिसर में करीब ढाई हजार पौधे लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार की सुबह एयरपोर्ट परिसर में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने साफ-सफाई कराई।
एयरपोर्ट परिसर की करीब चार एकड़ भूमि में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की तरफ से पौधे लगाने का फैसला लिया गया है। इसलिए एयरपोर्ट परिसर की सफाई कराई जा रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह जिलाधिकारी एस. राजलिंगम परिसर में पहुंचे। सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए पंचायती राज विभाग के कर्मचारी नंदू मिश्रा को ब्लॉक वार कर्मचारियों की टोली बनाने को कहा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने प्रभागीय वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव को परिसर में पौधरोपण का निर्देश दिया। इससे एयरपोर्ट पर आने वाले पर्यटकों को परिसर की सौंदर्यीकरण के साथ-साथ भगवान बुद्ध से जुड़े पेड़-पौधों की जानकारी मिल सकेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान बुद्ध को पेड़-पौधों से गहरा लगाव था। इसलिए एयरपोर्ट परिसर में पीपल, शाल, आम, बांस, पाकड़, बरगद, ताड़, चीड़ और नीम सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाएं जाएंगे। एयरपोर्ट पर आने वाले पर्यटकों को हरियाली के साथ-साथ जानकारी भी मिलेगी।