फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pipara kanak Beti Awrded DG Silver Medal

जालोन में मिला सम्मान

Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pipara kanak Beti Awrded DG Silver Medal
फोटो
विज्ञापन

पिपरा कनक की बेटी को मिला डीजी सिल्वर सम्मान
समउर बाजार। क्षेत्र के गांव पिपरा कनक की बेटी सीओ शाहिदा नसरीन को डीएम जालौन प्रियंका निरंजन ने डीजी सिल्वर सम्मान देकर उन्हें सम्मानित किया है। इसकी जानकारी होने पर गांव में खुशी का माहौल है। पिपरा कनक निवासी शाहिदा नसरीन जालौन जिले के कोंच में बतौर सीओ तैनात हैं। उनकी सेवाकाल अभी एक वर्ष से कम ही हुआ है। लेकिन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सराहनीय प्रशासनिक क्षमता, निर्देशन, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा सिल्वर सम्मान से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जालौन के डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी रवि कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया। इसकी खबर मिलते ही गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। संवाद

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
पिपरा बाजार। शुक्रवार को पडरौना-पनियहवा मार्ग स्थित नौरंगिया चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया जहां इलाज चल रहा है। पडरौना निवासी सुहैल (19) व खैरुद्दीन (22) बाइक पर सवार होकर पडरौना की तरफ जा रहे थे। वे अभी नौरंगिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोगों ने इन दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया जहां इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed