Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pickup truck crashes into barrier and overturns while attempting to run over police personnel

Kushinagar News: पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश में बैरियर से टकराई पिकअप, पलटी

Thu, 05 Nov 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck crashes into barrier and overturns while attempting to run over police personnel
सलेमगढ़। गोवंश लेकर बिहार जा रहे पशु तस्करों ने बुधवार भोर में तरयासुजान क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। जमुनिया बैरियर तोड़ने के बाद पिकअप पलट गई। तीन तस्कर फरार हो गए जबकि दो गोवंश की मौत हो गई। इस दौरान दो सिपाहियों ने खेत में कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बहादुरपुर चौकी प्रभारी की तहरीर पर तीन अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, तरयासुजान थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा से बुधवार भोर करीब पांच बजे एक पिकअप में गोवंश लादकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे थे। इसकी सूचना सेट पर प्रसारित होते ही बिहार की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। पुलिस की सक्रियता भांपकर तस्करों ने अपना रास्ता बदल लिया।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के आगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पिकअप रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। बाइक सवार दो सिपाहियों ने गन्ने के खेत में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने तेज रफ्तार में जमुनिया स्थित लोहे के बैरियर में टक्कर मार दी। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर आम के बगीचे में पलट गई। हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों तस्कर गन्ने के खेतों के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप में कुल नौ गोवंश लदे थे। इनमें दो की मौत हो गई जबकि तीन भाग गए। चार गोवंश जीवित मिले। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए तमकुही स्थित गोशाला भेज दिया। बहादुरपुर चौकी प्रभारी ब्रह्मानंद उपाध्याय ने तीन सिपाहियों के साथ टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर तक तस्करों का पीछा किया लेकिन उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बिहार की ओर पिकअप से गोवंश ले जाने की सूचना पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था। पुलिस को देखकर चालक रास्ता बदलकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान जमुनिया बैरियर से टकराकर पिकअप पलट गई। अंधेरा होने के कारण तीनों तस्कर गन्ने के खेतों के रास्ते फरार हो गए। अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान की जा रही है। तस्करों ने पुलिसकर्मियों को भी कुचलने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed