{"_id":"6737c2c4214f6fd9520cc314","slug":"pickup-collides-with-electric-pole-in-dense-fog-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126486-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घने कोहरे में बिजली के खंभे से टकराया पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घने कोहरे में बिजली के खंभे से टकराया पिकअप
Sat, 16 Nov 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के जयनगर बभनौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को रात में घने कोहरे के कारण गुड़ लदा तेज रफ़्तार पिकअप बिजली के खंभे से टकरा गया। खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। बाद में पहुंची सेवरही पुलिस ने पिकअप को थाने लेकर चली गई।
सेवरही थाना क्षेत्र के अजय नगर बभनौली में बृहस्पतिवार को देर रात एक गुड़ से लदी पिकअप गुरवलिया की तरफ से तमकुही जा रही थी। घना कोहरा और तेज रफ़्तार होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराकर पलट गया। इससे बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से ड्राइवर को गाड़ी के नीचे से निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि गनीमत था कि हादसे के समय कोई सड़क पर नहीं था अन्यथा उसके चपेट में जानमाल की क्षति हो सकती थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसएचओ श्रीप्रकाश राय का कहना है कि इसमें बिजली के खंभे को क्षति पहुंची है। पिकअप को थाने में रखा गया है।