{"_id":"616710a1c23ae0494973daad","slug":"physical-abuser-in-custody-kushinagar-news-gkp412831026","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्डा थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्डा थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारीरिक शोषण करने वाला हिरासत में
वीडियो वायरल करने की धमकी देता था
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बगल के गांव के दो युवक किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करते थे। परेशान किशोरी ने जब माता-पिता बात बताई तो आरोपियों के परिजनों से उलाहना दी। उसके बाद पंचायत में तय हुआ कि इस तरह की गलती दोबारा नहीं होगी। पंचों की बात मानकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि कुछ दिनों से पुन: दोनों आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे और फोनकर पूरे परिवार को ब्लैकमेल करने लगे। मंगलवार को किशोरी घर में अकेली थी तभी दोनों युवक पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर जब लोग पहुंचे तो एक युवक भाग गया, जबकि दूसरा घर में ही पकड़ लिया गया था। महिला ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता व आरोपी अलग वर्ग के हैं। घर में पकड़े गए युवक को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। हल्का इंचार्ज एसआई पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।