{"_id":"698e3e36014c59b4020aae0e","slug":"photo-with-pistol-goes-viral-on-social-media-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154592-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल
Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। थाना चौराखास क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के प्रदर्शन का मामला सामने आया है। हाथ में तमंचा लहराते फोटो फेसबुक पर वायरल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वायरल फोटो से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनने की बात कही जा रही है।
उप निरीक्षक रामप्रगट मिश्र ने बताया कि 11 फरवरी को क्षेत्र में भ्रमण, लंबित विवेचना व अपराध नियंत्रण के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने हाथ में अवैध असलहा लेकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जांच में सामने आया कि लक्ष्मीपुर मंथ निवासी प्रफुल्ल मिश्र पुत्र त्रिपुरारी मिश्र ने अपने फेसबुक आईडी से तमंचे के साथ फोटो अपलोड किया था। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
इसके बाद आसपास के लोगों को वायरल फोटो दिखाकर पूछताछ की गई, जिस पर लोगों ने फोटो में दिख रहे युवक की पहचान प्रफुल्ल मिश्र के रूप में की। ग्रामीणों का कहना है कि इस फोटो के वायरल होने से लोगों में भय और दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कृत्य से जनमानस में डर का माहौल उत्पन्न हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।