{"_id":"62c3246a3ec9826a051d8648","slug":"photo-waving-weapon-goes-viral-accused-arrested-kushinagar-news-gkp442616055","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा लहराते फोटो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा लहराते फोटो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
असलहा लहराते फोटो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर हुई थी शिकायत
तुर्कपट्टी/गुरवलिया (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी क्षेत्र में असलहा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि बाइक पर सवार होकर आरोपी कई दिनों से असलहा लहरा रहे थे। खेतों में असलहे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हुआ था।
चार दिनों से जोकवा-छहूं मार्ग, सेमरा बगीचा और धुनवलिया राजवाबर मार्ग पर बाइक चलाते तीन युवक हाथ में तमंचा लहराते हुए घूम रहे थे। लोगों को तमंचा दिखाकर डराने की कोशिश करते थे। रविवार शाम तीनों युवक फिल्मी अंदाज में बाइक पर लाला गुरवालिया में देखे गए। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तुर्कपट्टी पुलिस ने ग्राम लाला गुरवलिया दक्षिण-पश्चिम में असलहा लहराते दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान राजा कुमार ग्राम दिघवा पट्टी और इसी गांव के प्रशांत कुमार के रूप में हुई। उनके पास दो तमंचा और बाइक बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने बताया कि तमंचा लहराने वाले दो युवकों को पकड़ लिया गया है। उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।