फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Phoolan Devi fought against oppression.

Kushinagar News: फूलन देवी ने जुल्म के खिलाफ किया संघर्ष

Tue, 11 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi fought against oppression.
पडरौना। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को पार्टी कार्यालय में फूलन देवी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने की। संचालन जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने अपने ऊपर हुए जोर-जुल्म के खिलाफ संघर्ष किया और अन्याय का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दस्यु सरगना के रूप में चर्चित फूलन देवी को तत्कालीन समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में भेजकर निषाद समाज की बेटी को सम्मान दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के लोगों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है। फूलन देवी का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, बालकृष्ण मिश्रा, पुरंदर प्रताप यादव, वीरेंद्र सिंह सैंथवार, विजय कुशवाहा, चंद्र प्रकाश यादव, परवेज आलम, राजेंद्र पाल, विवेक ओझा, जाहिद अंसारी, राजीव एडवोकेट, बरिंदर यादव, निजामुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान विजय यादव, बड़े अंसारी, सोनू यादव, सुनील यादव, बंबू शर्मा, सद्दाम अंसारी, मुन्ना अंसारी, बृजेश यादव, भोला यादव, विधायक यादव और कार्यालय प्रभारी रमेश आर्य समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
फूलन देवी की मनाई जयंती
अहिरौली बाजार। स्थानीय बाजार में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सपा के नेता तूफानी प्रसाद निषाद ने कहा कि फूलन देवी उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और वंचितों, महिलाओं व पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ने की प्रतीक थीं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी सामाजिक समता और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान लक्ष्मण यादव, संतोष तिवारी, गिरिजेश सिंह, रविंदर सिंह, कैलाश तिवारी, विनोद निषाद, अनिरुद्ध निषाद, राजेंदर सिंह, जवाहिर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed