{"_id":"64d6872626a2e131e20916a6","slug":"phc-found-lock-in-noon-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-2986-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंद मिला न्यू पीएचसी का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंद मिला न्यू पीएचसी का ताला
Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
इन्दरपुर। क्षेत्र के भड़सर खास स्थित न्यू पीएचसी का ताला बंद मिला। इससे यहां इलाज कराने आए लोगों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भड़सर खास में दोपहर 12 बजे मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। इस अस्पताल में मरीज़ों के लिए एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन तथा एक स्वीपर कम चौकीदार की तैनाती है। वहां इलाज कराने गए टुनटुन दुबे, लालबहादुर मल्ल, पीएन बरनवाल आदि ने बताया कि कई दिनों से यह अस्पताल बंद है। बड़ी बीमारी का इलाज तो छोड़ दीजिए, हल्की सी चोट लगने पर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में दवा करानी पड़ता है।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सभी कर्मचारियों को अस्पताल में उपस्थित होना अनिवार्य है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।