फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Petrol is available at pumps without helmet

Kushinagar News: पंपों पर बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल

Wed, 26 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Petrol is available at pumps without helmet
तमकुहीराज। आदेश के बाद भी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के धड़ल्ले से बाइक सवारों को पेट्रोल दिया जा रहा है। अफसरों को बार-बार कहने के बाद भी पंपों के जिम्मेदार सुधर नहीं रहे हैं। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के सामने ही पेट्रोल पंप पर तेल दिया गया। उन्होंने जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए नियम का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तमकुहीराज राजीव कुमार, दुदही इंस्पेक्टर रितेश गुप्ता की टीम मंगलवार दोपहर तहसील क्षेत्र में संचालित हाईवे के किनारे संचालित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान हरिहरपुर स्थित जय मां शांति फिलिंग स्टेशन व ओवरब्रिज के समीप संचालित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल दिया जा रहा था। कुछ देर तक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खड़े रहे, लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया और नियम को दरकिनार कर पेट्रोल देते रहे। अधिकारी काउंटर पर मौजूद मैनेजर के पास पहुंचे तो कर्मचारियों ने बिना हेलमेट पेट्रोल देना बंद किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार ने बताया हाईवे पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी दी गई है। जांच में कई पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट का पेट्रोल दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed