{"_id":"6701c043b815dae62b0f8354","slug":"performance-to-replace-burnt-transformer-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124282-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए प्रदर्शन
Sun, 06 Oct 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। चार दिन बाद भी सोहनपुर गांव में जला 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। गांव के लोग अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। नाराज लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य वाजिद अली ने कहा कि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विधायक निधि से क्षमता वृद्धि कर करीब एक माह पहले 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया था। वह ट्रांसफार्मर बुधवार को जल गया। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने जेई से की, लेकिन चार दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गांव के वसीम अंसारी, जोगिंदर यादव, अब्दुल कलाम, फेकू गुप्ता, कोदई गुप्ता, विनोद शर्मा आदि ने शीघ्र दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना वर्कशाप दे दी गई है। ट्रांसफार्मर मिलते ही बदल दिया जाएगा।