फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People were seen troubled by the heat in a five-hour jam

पांच घंटे की जाम में गर्मी से परेशान दिखे लोग

Mon, 23 May 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
People were seen troubled by the heat in a five-hour jam
पडरौना नगर में जाम में फंसे लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
पांच घंटे की जाम में गर्मी से परेशान दिखे लोग
विज्ञापन

जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस जाम में फंसी
पडरौना। शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए अधिकारी बैठकें तो करते हैं, लेकिन ठोस समाधान नहीं ढूंढ पा रहे हैं। ऐसे में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है।
सोमवार को सुभाष चौक से छावनी तक करीब तीन घंटे तक राहगीर जाम में फंसे रहे। गर्मी होने की वजह से जाम में फंसे लोग प्यास बुझाने के लिए परेशान दिखे। इस दौरान बाइक पर बैठी महिला को धूप लगने से चक्कर आ गया।
विज्ञापन

सुभाष चौक से छावनी, रेलवे ढाला, तिलक चौक, कुबेरस्थान रोड, रामकोला मार्ग, जटहां बाजार मार्ग पर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। कई वाहन चालक मार्ग बदल कर गंतव्य तक गए। सबसे अधिक परेशानी कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में हुई। जटहां बाजार मार्ग से जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। इसे जाम से निकालने के लिए तीमारदार और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा ने कहा कि जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस लगाई गई है। इसके अलावा होमगार्ड और पीआरडी के जवान भी तैनात हैं। सड़क से अतिक्रमण हटाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि शहर में जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed