फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people trying to file fake case

मामला भूमि संबंधित या मारपीट का, तहरीर छेड़खानी में

Sun, 09 Oct 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
people trying to file fake case
मामला भूमि संबंधित या मारपीट का, तहरीर छेड़खानी में
विज्ञापन

- एसपी कार्यालय में प्रतिदिन आते हैं चार से पांच मामले
केस एक
15 दिन पूर्व खड्डा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके साथ गांव ही एक व्यक्ति दुष्कर्म किया है। पुलिस की जांच में मामला कुछ और ही सामने आ रहा था। हालांकि दूसरे दिन ही दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया।
केस दो
30 सितंबर को पडरौना शहर निवासी सौतेली मां ने अपने ही बेटे पर छेड़खानी आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसके पति की दो शादी हुई है। दूसरी पत्नी के बेटे ने 29 सितंबर की शाम खाना बनाते समय उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने जांच किया तो मामला मारपीट का निकला। महिला गांव के अन्य लोगों के खिलाफ भी थाने पर तहरीर देती रहती है।
विज्ञापन

केस तीन
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा में पांच अक्तूबर को दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को पहले ही तहरीर दे दी। पुलिस की जांच में यह मामला भी मारपीट का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस चार
चार अक्तूबर को एसपी कार्यालय में आई एक महिला ने गांव के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। एसपी ने मौके पर पुलिस भेजकर जांच कराई तो भूमि संबंधित मामला निकला। इसमें दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है।
पडरौना। एसपी कार्यालय में प्रतिदिन चार से पांच मामले छेड़खानी के पहुंच रहे हैैं। जांच में मामला भूमि विवाद या मारपीट का निकल रहा है। त्वरित कार्रवाई के लिए और प्रतिवादी को फंसाने के लिए महिला के नाम से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिलवा दिया जा रहा है। वहीं, केस पंजीकृत नहीं होने पर एसपी कार्यालय पहुंचकर भी गुहार लगाते हैं।
चार महीने में एसपी कार्यालय में तकरीबन 300 से अधिक मामले छेड़खानी के पहुंचे हैं। एसपी ने मामले की जांच कराई तो 90 प्रतिशत मामले फर्जी पाए गए। जांच में अधिकतर मामला मामला भूमि विवाद और मारपीट का सामने आया।
आंकडे़ के अनुसार जनवरी 2022 से अब तक दुष्कर्म के 51 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। इसमें 45 लोगों का चालान, तीन में फाइनल रिपोर्ट लगा दिया गया है। वहीं तीन मामले पेडिंग हैं।
वहीं, एक वर्ष में छेड़खानी में 67 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 65 लोगों का चालान किया गया। दो मामला अभी लंबित हैं।
जनवरी 2022 से अब तक थानेवार दुष्कर्म की सूचि
पडरौना में सात, जटहा बाजार में तीन, कुबेरस्थान में दो, तुर्कपट्टी में तीन, कसया में पांच, हाटा में चार, कप्तानगंज में तीन, पटहेरवा में दो, सेवरही में एक, विशुनपुरा में तीन, बरवापट्टी में एक, खड्डा में दो, नेबुआ नौरंगिआ में आठ, हनुमानगंज में तीन, रामकोला में चार मामले दुष्कर्म के दर्ज किए गए हैं।
जनवरी 2022 से अब तक छेड़खानी के पंजीकृत मुकदमे
पडरौना में नौ, जटहा में चार, कुबेरस्थान में तीन, तुर्कपट्टी में दो, कसया में पांच, हाटा में दस, कप्तानगंज में दो, अहिरौली बाजार में दो, पटहेरवा में तीन, तरयासुजान में आठ, सेवरही में एक, विशुनपुरा में छह, खड्डा में दो, नेबुआ में नौरंगिया सात, हनुमानगंज में तीन छेडखानी का केस पंजीकृत किया गया है।

भूमि संबंधित मामले व मारपीट के अधिकतर मामले में छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जा रही है। ऐसे मामले प्रतिदिन तीन से चार आते हैं। जांच कराने पर मामले फर्जी पाए जाते हैं। वहीं, कुछ मामले सही रहता है तो तत्काल कार्रवाई की जाती है।
- एसपी धवल जायसवाल, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed