फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People stood firm in Akhilesh's meeting amidst dust, heat and heat

Kushinagar News: धूल-धूप और लू के बीच अखिलेश की सभा में डटे रहे लोग

Wed, 29 May 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
People stood firm in Akhilesh's meeting amidst dust, heat and heat
टेंट के बाहर धूप में अ​खिलेश यादव का संबोधन सुनतीं महिलाएं।
पडरौना। शहर के निर्माणाधीन सब्जी नवीन सब्जी मंडी कैंपस में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश की जनसभा धूल के गुबार के बीच मंगलवार को एक घंटे तक चली। तल्ख धूप और लू के बावजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ डटी रही। पंडाल में लगी कुर्सियों पर बैठने के बजाए कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर नारेबाजी करते नजर आए। गर्मी से निजात के लिए पंडाल के किनारे लगे कूलर पर युवा कार्यकर्ता चढ़ गए इसके चलते कूलर टूट गया।
विज्ञापन

पडरौना-रविंद्र नगर के बीच सड़क किनारे नवीन फलमंडी में पूर्व सीएम का हेलिकाप्टर दोपहर 12:40 बजे पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच वह मंच पर पहुंचे। कार्यकर्ता जोशीले अंदाज में कुर्सियों पर हाथों में झंडे लेकर खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे। मंच के दाईं और बाईं तरफ हेलीपैड के लिए की गई बैरिकेडिंग की बल्लियों पर कार्यकर्ता चढ़ गए और अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर से बैरिकेडिंग से दूर रहने की अपील करते रहे। अति उत्साहित कार्यकर्ता वहां रखी लोहे की सीढि़यों और जर्मन हैंगर टेंट पर चढ़ गए। मुख्य गेट से मंच तक धूल का गुबार उड़ रहा था। धूप से बचने के लिए लोग गमछे से सिर ढंक कर धूल से बचने के लिए नाक पर रूमाल रखकर जनसभा में मौजूद दिखे। धूल इतनी उड़ रही थी कि मंच भी गर्दा-गर्दा हो गया। धूप से बचने के लिए कार्यकर्ता पेड़ के उपर, इसके नीचे और सड़क किनारे बाउंड्रीवाल पर बैठे नजर आए। भाषण के दौरान जर्मन हैंगर टेंट पर चढ़े युवक को मंच पर आने के लिए संचालक ने अपील की। बावजूद युवक नीचे नहीं उतरा और झंडा लहराता रहा। कार्यकर्ता और उल्लास और उत्साह को देख अखिलेश भी गदगद नजर आए।
विज्ञापन

डॉ. पीके राय ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
पडरौना। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि सेवरही के पूर्व विधायक डॉ. पीके राय पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कुशीनगर के अलावा गोरखपुर और देवरिया में भी यह सहयोग करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, राजेश प्रताप राव बंटी, जावेद इकबाल, रणविजय मोहन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा, एके बादल, अजय प्रताप सिंह पिंटू, विक्रमा यादव, प्रियेश त्रिपाठी, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में कुशीनगर एयरपोर्ट को बेच देगी भाजपा

- सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि कुशीनगर को समाजवादियों ने एयरपोर्ट दिया था। एयरपोर्ट बन गया, लेकिन उड़ान शुरू नहीं हो सका। भाजपा वालों ने केवल दिखावे का उद्घाटन किया। कुछ दिन इस एयरपोर्ट को चलाएंगे और आने वाले समय में कुशीनगर एयरपोर्ट को भी अन्य एयरपोर्ट की तरह बेच देंगे। समाजवादियों ने यहां मैत्रेय परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराई थी ताकि यहां पर यूनिवर्सिटी बन सके, लेकिन भाजपा वालों ने इसे भी पूरा नहीं किया। सपा ने जो एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी चलाई थी, उसे भी भाजपा वालों ने खराब कर दी। सरकारी नौकरियों को इस सरकार ने आउटसोर्स कर दिया। सपा सरकार में जिन्हें नौकरियां दी गईं थीं, उसे भाजपा खत्म करने की साजिश कर रही है।

0

चीनी मिल को लेकर भी किया वादा
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों ने किसानों को वादा किया था कि दिल्ली व प्रदेश सरकार में आने के बाद पडरौना ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाएंगे। 10 वर्षों में भाजपा सरकार न तो चीनी मिल चला सकी और न ही गन्ने की कीमत को बढ़ा पाई। जो कीमत बढ़ी है, वह दूसरे प्रदेशों से भी कम है। इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो चीनी मिलों को शुरू करेंगे। नई मिलें लगानी पड़ेगी तो वह भी लगाएंगे। युवाओं के लिए पढ़ाई, कोचिंग और ट्रेनिंग की व्यवस्था करेंगे। पडरौना से कुशीनगर को रेललाइन से जोड़ेंगे। भाजपा वाले अच्छे दिन तो नहीं ला सके, लेकिन चार जून को जब यह चले जाएंगे तो हमारे खुशियों के दिन आएंगे। ये जो मन की बात, मनमर्जी की बात करते हैं, अब कोई उनकी मनमर्जी की बात नहीं सुनना चाहता है। अब लोग संविधान की बात सुनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed