फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People sitting on dharna to occupy leased land

Kushinagar News: पट्टे की जमीन पर कब्जा के लिए धरने पर बैठे लोग

Tue, 10 Mar 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
People sitting on dharna to occupy leased land
रहसूजनोबीपट्टी में पट्टे पर कब्जा के लिए धरना देते ग्रामीण ।स्रोत-सोशल मीडिया
जौरा बाजार। क्षेत्र के रहसूजनोबीपट्टी गांव में कृषि पट्टे की जमीन पर 32 वर्ष बाद भी कब्जा नहीं मिलने से नाराज पट्टाधारकों ने पंचायत भवन परिसर में सोमवार को धरना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि पट्टी जमीन पर कब्जा मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश गोंड़ ने कहा कि 1994 में गांव के 177 भूमिहीनों को कृषि योग्य भूमि का पट्टा देकर कब्जा भी दिलाया गया, लेकिन गांव के दबंगों ने उस जमीन पर किसी पट्टेदार को खेती नहीं करने दी। जबरन वह पूरी जमीन अपने कब्जे में लेकर आज भी खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पट्टी में मिली जमीन कुड़वा स्टेट की है, जो सिलिंग में रिजर्व होने के बाद भूमिहीनों को पट्टा दिया गया था। सपा नेता प्रियेश गोंड़ का कहा कि कुछ लोग जमीन पर स्टे लेने की बात कह रहे हैं। यदि पट्टी की जमीन पर स्थगनादेश है, तो प्रशासन उसका प्रमाण दिखाए, नहीं तो कब्जा दिलाए।
विज्ञापन

इस दौरान सिंहासन, शिवबचन, रविंद्र, चंद्रिका, विद्यासागर, रामचंद्र, लक्षण, गायत्री देवी, प्रभावती, मीना देवी, सरस्वती, अकली, राजपति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed