फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People shivered due to cold, speed of vehicles decreased due to fog

Kushinagar News: ठंड से कंपकंपाए लोग, कोहरे से घट गई वाहनों की रफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
People shivered due to cold, speed of vehicles decreased due to fog
पडरौना नगर में सुबह कोहरे में आते-जाते लोग।
पडरौना। लगातार पांचवें दिन गलन लिए ठंड का कहर जारी है। रविवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा, इस कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार घट गई थी। दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम होते ही गलन के साथ हवा बहने से लोग ठंड से कंपकंपा गए। सड़क पर निकले पैदल, साइकिल व बाइक सवार पूरे शरीर को ढंकते नजर आए, वहीं कार सवार शीशा बंदकर गुजरते दिखे।
विज्ञापन

दिसंबर माह के पहले सप्ताह से ही ठंड का असर दिखने लगा। जनवरी में बढ़ी ठंड के असर से अब लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती दिख रही है। सुबह पार्क और सड़क किनारे टहलने वाले लोगों की तादाद बहुत कम हो गई है। इसमें बुजुर्ग और बीमार अब सुबह टहलते नहीं दिख रहे है, कुछ नौजवान जरूर दौड़ते और कसरत करते दिख रहे है। चिकित्सकों की सलाह से ठंड में बाहर टहलने नहीं निकले बुजुर्ग और बीमार घर में ही प्राणायाम आदि कर रहे हैं। कुछ जरूरी काम से जो लोग बाहर निकल भी रहे है, वह शरीर का कोई हिस्सा खुला नहीं रख रहे और पूरा शरीर कपड़े से ढंक कर बाहर निकल रहे हैं। कोहरे के कारण सुबह से ही वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही, शाम के समय कोहरा घना होने पर सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


00

कल छाए रहेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने कहा कि सोमवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। जो बुधवार को फिर से घटने लगेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिनों तक कोहरा छाए रहने के आसार है, लेकिन बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed