फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People rushed towards the spot after receiving information about the dead body of the kidnapped child.

Kushinagar News: अपहृत बालक का शव मिलने सूचना पर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े लोग

Thu, 04 Jan 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
People rushed towards the spot after receiving information about the dead body of the kidnapped child.
पिपरा जटामपुर गांव में वारिस की माैत की सूचना पर जुटी लोगों की भीड़।
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर गांव के खुशीपट्टी टोला निवासी कलीमुल्लाह अंसारी के सात वर्षीय बेटे वारिस की लाश मिलने की खबर जैसे ही सुबह ग्रामीणों को मिली, लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां नहर में सिर के बल धंसे बालक के शव को देखकर हर कोई आक्रोशित था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा तो ग्रामीण वहां भी भारी संख्या में पहुंच गए।
विज्ञापन

कलीमुल्लाह ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है, लेकिन हत्या से संबंधित किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। 31 दिसंबर को गायब सात साल के बालक का शव बुधवार काे बगल के गांव भगड़ा पिपरासी स्थित एक नहर में मिला। उसका सिर पानी में धंसा हुआ था और पैर ऊपर थे। शव मिलने की जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक के पिता ने कुछ लोगों पर पुराने विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वारिस के पिता कलीमुल्लाह अंसारी ने बताया कि पड़ोसियों से नाली का विवाद है। इसे लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। कलीमुल्लाह ने बताया कि दो महीने पहले उनके बड़े बेटे साहिल को कुछ पड़ोसियों ने पीटा था। साहिल के खिलाफ आरोपी पड़ोसियों ने खेत से आलू खोदने के नाम पर तुर्कपट्टी और कुबेरस्थान थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आशंका जताई कि वे पड़ोसी उनके बेटे की हत्या कर सकते हैं। कलीमुल्लाह और साथ आए ग्रामीण घटना पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलीमुल्लाह अंसारी और उनके साथ में पोस्टमार्टम हाउस आए ग्रामीणों ने भी बताया कि वारिस का शव जहां मिला है, वहां जल्दी कोई आता-जाता नहीं है। लाश जिस स्थिति में मिली है, उससे यह संदेह हो रहा है कि वारिस की हत्या की गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वारिस की मौत डूबने से बताई गई है। 31 दिसंबर को वारिस के लापता होने पर कलीमुल्लाह ने पहली जनवरी को थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था, लेकिन बालक का शव मिलने के बाद उनकी तरफ से दूसरी तहरीर नहीं दी गई।

0
चार भाइयों में सबसे छोटा था वारिस
कलीमुल्लाह अंसारी ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। इनमें वारिस रजा सबसे छोटा था। अभी अभी उसने गांव के ही एक मदरसे में अव्वल दर्जे में दाखिला लिया था। वह मदरसा आना-जाना सीख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed