फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People protested against the lease on the land of Chhath Vedi place

Kushinagar News: छठ वेदी स्थान की जमीन पर हुए पट्टे का लोगों ने किया विरोध

Sat, 09 Dec 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
People protested against the lease on the land of Chhath Vedi place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। छठ स्थान की जमीन में आवंटित पट्टे की जमीन पर कब्ज़ा दिलाने के विरोध में क्षेत्र के गांव जवही नरेंद्र (मठ चलाई) के लोगों ने तहसील में विरोध जताया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ग्राम प्रधान बबलू देवान की अगुआई में तहसील कार्यालय पहुंचे गांव के लोगों ने कहा कि गांव की छठ स्थान की जमीन को पट्टे के रुप में दो लोगों को आवंटित कर दिया गया है। लोगों का कहना था कि बीते कई दशक से आवंटित जमीन पर छठ स्थान है। वहां गांव के लोगों की आस्था जुडी हुई है। वर्ष 2013 में मनमानी करते हुए दो लोगों को इस भूमि को पट्टे के रुप मे आवंटित कर दी गई। इनमें से एक व्यक्ति इस गांव का मूल निवासी भी नहीं है। इस मामले का वाद लंबित है। बावजूद इसके मनमानी करते हुए पट्टाधारको को कब्ज़ा दिलाकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत कर रहा है। कुछ दिनों पहले पुलिस बल की मौजूदगी में जबरन पट्टे धारकों को कब्ज़ा दिला दिया गया। वहां अब निर्माण कार्य भी शुरु कर चूका है। लोगों ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान बबलू श्रीवास्तव, वशिष्ठ तिवारी, छोटन पांडेय, सुनील ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed