फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People praying to God in search of missing people

Kushinagar News: गुमशुदा लोगों की तलाश में ईश्वर से दुआ कर रहे लोग

Sat, 01 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
People praying to God in search of missing people
पडरौना। प्रयागराज महाकुंभ में मचे भगदड़ के बाद गुम हुए लोगों के परिजनों की व्यथा और खोजबीन में ईश्वर से कामना व फरियाद (दुहाई) है।
विज्ञापन

संगम नोज पर हुए हादसे के बाद प्रयागराज गए कई लोग लापता हैं। बिछड़े लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं जो भगदड़ के बाद से अपने परिजनों से दूर हो गईं हैं। खोजबीन में परिजन सोशल मीडिया पर मांग के बाद जब कुछ क्लू नहीं मिला तो वह प्रयागराज रवाना हो गए हैं।
स्थानीय स्तर पर पूछताछ केंद्र और पुलिस से सहायता लेकर लोग फोटो दिखाकर पहचान करा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रयागराज में अधिक भीड़ होने के कारण लोग भटके हुए थे जो धीरे-धीरे घर तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

पहुंचे और बिछड़ गए नंदेश्वर : नंदेश्वर पटेल ग्राम खानसामा टोला पोस्ट तमकुहीराज 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व की स्नान के लिए संगम घाट पहुंचे थे। वह परिजनों के साथ ही मेले में अपनी जगह बना रहे थे। इस बीच भीड़ में वह बिछड़ गए। भगदड़ के बाद परिजन और उनके साथ गए लोगों के अंदर डर सा है कि कहीं कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है मोबाइल..टूट गया नाता : दुर्गावती देवी पत्नी अदालती तिवारी ग्राम नरायणपुर थाना पटहेरवा मौनी अमावस्या के स्नान के लिए महाकुंभ में गई थी। स्वजनों के साथ वह पुण्य क्षण में स्नान करना चाहती थी। इस बीच वह बिछड़ गईं और उनके पास मोबाइल न होने के कारण परिजनों से नाता टूट गया।
भटकी राधिका...परेशान हैं परिजन
नैनू पहरू थाना तमकुहीराज की राधिका देवी पत्नी दया मिश्र महाकुंभ प्रयाग धाम से कही अपनों से बिछड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed