{"_id":"64a465b27b9b1524f809545c","slug":"people-planted-paddy-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-935-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने धान की रोपाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने धान की रोपाई की
Wed, 05 Jul 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग ने चार माह पहले ही कर दिया है टेंडर
- ठेकेदार ने अब तक शुरू नहीं किया है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। खोट्ठा से बरवा गांव को जोड़ने वाली पिच सड़क काफी समय से टूटकर जर्जर हो चुकी है। गांव के लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से उसे पुन: बनवाने के लिए करीब चार माह पहले टेंडर कर दिया गया, लेकिन ठेकेदार ने इस सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। इसकी वजह से गांव के लोग परेशान हैं। इधर, बरसात होने की वजह से पूरी सड़क पानी और कीचड़ से पट गई है। नाराज लोगों ने मंगलवार को सड़क में बने कीचड़ पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया।
बरवा के रहने वाले शमसुद्दीन अली ने बताया कि यह सड़क गांव सहित चार-पांच गांवों के लोगों के लिए आने जाने का मुख्य मार्ग है। काफी पहले यह पिच हुई थी। धीरे-धीरे टूटकर खराब हो गई। सड़क की हालत बेहद खराब होने के बाद जन प्रतिनिधियों की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने इसके नवीनीकरण के लिए टेंडर कर दिया। टेंडर हुए करीब चार माह का समय बीत जाने के बाद भी इस सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
रामू साहनी ने बताया कि काफी पहले टेंडर हुआ है। अगर विभाग के लोगों ने जिम्मेदारी दिखाई होती तो अब तक सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई होती और बरसात में हम लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता। बरसात होने के बाद यह सड़क खेत की तरह से हो गई है। इसलिए हम लोगों ने आज सड़क के बीच धान की रोपाई कर दी है। ताकि अधिकारियों की आंख खुल सके।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उस सड़क का टेंडर हो चुका है। ठेकेदार को कार्य बहुत पहले ही शुरू कर देना चाहिए था। ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा।