{"_id":"6272bc727d603b76dc4bc771","slug":"people-hesitate-on-potholed-roads-kushinagar-news-gkp435707247","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढायुक्त सड़कों पर हिचकोले खाते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढायुक्त सड़कों पर हिचकोले खाते हैं लोग
विज्ञापन
पडरौना नगर के जगदीश पुरम कॉलोनी जाने वाली सड़क पर भरा पानी।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढायुक्त सड़कों पर हिचकोले खाते हैं लोग
20 साल पहले बसी है जगदीशपुरम कॉलोनी, संसाधनों का अब तक है टोटा
पडरौना। करीब बीस साल पहले बसी शहर की जगदीशपुरम कॉलोनी के लोगों को अब तक गड्ढायुक्त सड़कों से छुटकारा नहीं मिल पाया है। इस पर हिचकोले खाकर सफर करना मजबूरी बन गई है। मुख्य सड़क हो या गलियों की, सभी क्षतिग्रस्त हैं। जलनिकासी का भी समुचित इंतजाम नहीं है। बरसात के दिनों की कौन कहे, हर समय सड़क पर जगह-जगह जलभराव रहता है। सफाई के अभाव में नालियां जाम हो चुकी हैं। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से मोहल्लेवासी चिंतित रहते हैं।
जगदीशपुरम कॉलोनी में शिक्षक, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यवसायी आदि रहते हैं। यहां के लोगों की सबसे बड़ी समस्या आवागमन और जलनिकासी की रही है। इस मोहल्ले की अधिकतर सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है। जलभराव वाले स्थानों पर राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं। फिर भी इस समस्या दूर नहीं किया जा रहा है। यहां के लोग बताते हैं कि बरसात में मोहल्ले की सड़कें जलभराव के चलते तालाब की तरह दिखतीं हैं।
...
इस कॉलोनी को बसे 20 वर्ष से ऊपर हो गया है। अब तक आम जनमानस के रहने के लिए नगरपालिका समुचित व्यवस्था नहीं करा पाया है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। नाली की सफाई नहीं होने से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
डॉ. संदीप अरुण, जगदीशपुरम
...
कॉलोनी के लोग हर समय जलभराव की समस्या से जूझते हैं। बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। फिर भी इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस बार भी बरसात के पहले समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो स्थिति जस की तस बनी रहेगी।
रामपुकार गुप्ता, जगदीशपुरम
...
सड़कें कई साल टूटीं हैं। इसी रास्ते नगरपालिका से जुड़े लोग कॉलोनी में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने आते हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं जाता है।
आनंद मिश्रा, जगदीशपुरम
...
जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बरसात के समय सड़क तालाब में परिवर्तित हो जाती है। नाली का पानी सड़क पर बहने से कुछ स्थानों पर सड़क टूट गई है।
योगेश मल्ल, जगदीशपुरम
...
कोट
जलनिकासी व टूटी सड़क के लिए टेंडर हो गया है। एक महीने में कार्य शुरू हो जाएगा। नाली की पानी की निकासी के लिए पुलिया बन रही है। जहां सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं, उन्हें समय से सफाई के लिए भेजा जाएगा। कार्रवाई भी की जाएगी।
विनय जायसवाल, चैयरमैन, नगरपालिका, पडरौना