फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People got angry over power cuts, road got blocked

Kushinagar News: बिजली कटौती पर भड़के लोग, सड़क जाम

Sat, 12 Jul 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
People got angry over power cuts, road got blocked
मनिकौरा उपकेंद्र के सामने सड़क जाम करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया      
मंसाछापर। बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को मनिकौरा बिजली उपकेंद्र पर हंगामा किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर उपकेंद्र के सामने खिरकिया चैती मार्ग को जाम कर धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी आ गई। बिजली निगम के एक्सईएन ने दूरभाष पर बात कर दस दिन के अंदर बिजली कटौती में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज लोग शांत हुए। समाधान नहीं होने पर 22 जुलाई को धरना देने की चेतावनी गांव वालों ने दिया।
विज्ञापन

करीब दस दिनों से मनिकौरा और जरार उपकेंद्र से जुड़े 70 से अधिक गांवों में बिजली की कटौती हो रही है। इसी मामले को लेकर तीन दिन पहले जरार उपकेंद्र पर भी हंगामा हुआ था। मनिकौरा बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं ने प्रशासन और बिजली निगम को ज्ञापन देकर बिजली में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को धरना की चेतावनी दिया था। समाजसेवी आकाश पांडेय की अगुवाई में मनिकौरा बिजली उपकेंद्र पर ग्रामीण पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed