फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people get annoyed Jam

कच्ची शराब पर रोक को लेकर लगाया जाम

Wed, 19 Apr 2017 11:46 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 19 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
people get annoyed Jam
लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

कसया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भैंसहा के टोला पकड़िहवा की महिलाओं ने बुधवार को क्षेत्र में बनने व बिकने वाली कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर फोर लेन हाइवे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित महिलाओं ने दो घंटे तक आवागमन रोक दिया था। कसया एसओ ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।

विज्ञापन

हेतिमपुर के आसपास बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का कारोबार होता है। कारोबारियों की पैठ इतनी मजबूत हो चुकी है, पुलिस भी यहां कार्रवाई से परहेज करती है। बुधवार को पकड़िहवा टोले की तमाम महिलाएं इस कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए सड़क पर आ गईं। नाराज महिलाओं ने बांस व अन्य अवरोधक रखकर फोरलेन हाइवे को जाम कर दिया। उनके उग्र तेवर के चलते सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। नाराज महिलाओं का आरोप था कि छोटी गंडक नदी तथा आसपास के कई गांवों में पुलिस के संरक्षण में कच्ची शराब का धंधा चल रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। कच्ची शराब पीकर आए दिन लोग उत्पात करते हैं। महिलाओं और लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कम उम्र के बच्चे भी शराब पीने लगे हैं। मौके पर पहुंचे एसओ कसया बीएन सिंह ने अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने के लिए कार्रवाई का भरोसा दिलाकर महिलाओं को शांत कराया। करीब दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed