फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People furious over religious remarks

धार्मिक टिप्पणी पर भड़के लोग

Tue, 10 Aug 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
People furious over religious remarks
धार्मिक टिप्पणी पर भड़के लोग
विज्ञापन

युवकों ने सेवरही पुलिस चौकी का घेराव किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही। सोशल साइट्स पर दूसरे समुदाय के युवक की ओर से धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भड़के युवाओं ने मंगलवार की शाम को सेवरही पुलिस चौकी घेर लिया। लोग आरोपी युवकों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी के ननिहाल में फोर्स भेजकर गिरफ्तारी की कोशिश की। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
मंगलवार की शाम सेवरही पुलिस चौकी पर दूसरे समुदाय के युवक की ओर से धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसे लेकर कस्बे के युवकों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसके बाद चौकी प्रभारी राजेश मिश्र ने आरोपी के घर वार्ड नंबर-एक आंबेडकर नगर के दर्जी मुहल्ले में फोर्स भेजकर आरोपी का पता कराया तो मालूम हुआ कि सेवरही में उसकी ननिहाल है। उसका मूल घर पडरौना में है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कस्बे के कुछ युवकों ने पुलिस को तहरीर भी दी है। देर शाम तक नाराज युवक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चौकी पर डटे रहे। सेवरही पुलिस चौकी के प्रभारी राजेश मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की सूझबूझ से टला विवाद
बोदरवार। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के जमुनी बरवां गांव में विवादित भूमि पर एक पक्ष की तरफ से डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित किए जाने से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति हटवाकर मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात गांव में एक जगह एक पक्ष के लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। मंगलवार को जब गांव के अन्य लोगों को यह बात पता चली तो ऐतराज जताया। शाम को इसे लेकर तनाव उत्पन्न हो गया। शाम को करीब छह बजे कप्तानगंज थाने के एसओ संजय सिंह पुलिसकर्मियों और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवादित भूमि से मूर्ति हटवाई। एक पक्ष जमीन पर जहां अपना मालिकाना हक जता रहा था दूसरे पक्ष ने सार्वजनिक भूमि बता डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की थी। एसडीएम देशदीपक सिंह ने बताया कि भूमि को सार्वजनिक बताकर बिना अनुमति मूर्ति स्थापित की थी, उसे हटवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed