{"_id":"58d960244f1c1b447763e77e","slug":"people-from-ambedkar-nagar-are-disturbed-with-deodorant-and-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गंध व जाम से परेशान हैं अंबेडकर नगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गंध व जाम से परेशान हैं अंबेडकर नगर के लोग
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
दुर्गंध से परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवरही।कस्बे के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर मुहल्ले के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। करोड़ों रुपये का बजट नगर पंचायत ने कस्बे से सटे गांवों में विकास कार्य के लिए खर्च कर दिया, लेकिन इस वार्ड में सफाई, पेयजल व पथ प्रकाश की समस्या का समाधान नहीं कराया गया। इस मुहल्ले के लोग दुर्गंध व जाम के चलते परेशान हैं। लोग कई बार जनप्रतिनिधियों के अलावा अफसरों के समक्ष भी अपनी पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हुआ।सेवरही कस्बा कुल 14 वार्डों में बंटा है। इसका वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर मुहल्ला चीनी मिल व रेलवे स्टेशन के नजदीक है। परंतु कस्बे का यह सर्वाधिक समस्याग्रस्त मुहल्ला है। बजबजाती नालियां व खराब सड़कों के अलावा चीनी मिल का कचरा व गन्ना लदी गाड़ियों की वजह से लगने वाले जाम से इस मुहल्ले के लोग परेशान हैं। इस मुहल्ले के रहने वाले शशि प्रकाश केशरी बताते हैं कि सड़क, नाली व पथ प्रकाश की व्यवस्था ठीक कराने के लिए लोगों ने कई बार मांग उठाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
डब्लू तिवारी बताते हैं कि गन्ना पेराई के सीजन में तो इस वार्ड के लोगों की समस्या और बढ़ जाती है। फैक्ट्री के तेज आवाज के अलावा भूसी उड़ने व शीरा की दुर्गंध के चलते लोग परेशान रहते हैं। चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाली गाड़ियों के पार्किंग यार्ड की वजह से जाम लगता है, जिससे दिक्कत और बढ़ जाती है। सुरेन्द्र सिंह बताते हैं कि इस मुहल्ले में शुद्ध पेयजल का संकट भी है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से घरों में गंदा पानी आने लगता है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब है। इसकी वजह से गर्मी व बरसात के दिनों में इस मुहल्ले में संक्रामक बीमारियां फैलती रहती हैं। इस वार्ड के एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में भी अक्सर जुआरी ताश के पत्ते फेटते नजर आते हैं।
वार्ड के लोगों का कहना है कि मलिन बस्ती के रूप में चयनित इस वार्ड में आज तक शौचालय निर्माण का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया। जांच भी हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती। इसके अलावा इस वार्ड में अवैध शराब का कारोबार भी अपनी जड़ें जमा रहा है। मुहल्ले के लोगों का आरोप है कि पुलिस की शह पर यहां स्प्रिट से बनी अवैध शराब बेची जाती है।
विज्ञापन
मुहल्ले के सभासद राजेंद्र प्रसाद इसके लिए नगर पंचायत के जिम्मेदारों पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। इनके मुताबिक बोर्ड की बैठकों से लेकर अधिशासी अधिकारी तक को कई बार इन समस्याओं से अवगत कराकर समाधान की मांग की गई। जिन सड़कों का टेंडर हो चुका है, वहां भी निर्माण नहीं कराया जा रहा है।