फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people celebrated holi 1

उल्लास के साथ मनाई गई होली

Tue, 14 Mar 2017 11:11 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 14 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
people celebrated holi 1
हाोली - फोटो : santosh verma
पडरौना। 
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर में रंगों की त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से शाम तक लोग एक-दूसरे पर रंग-गुलाल डालकर रंगों में सराबोर रहे। घरों में बने पकवानों की एक-दूसरे को दावतें दीं और रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं। होली के अवसर पर कहीं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया तो कहीं मूर्ख सम्मेलन आयोजित किया गया।

होली का त्योहार सुबह से ही शुरू हो गया। लोगों ने घरों में पकवान बनाए और होली के अवसर पर आने वाले लोगों के स्वागत-सत्कार के लिए पूरी तैयारी की। सुबह दस बजे से रंग खेलने का कार्यक्रम शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे के घर जाकर दावतों में पकवानों का लुत्फ लिए और रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं, फिर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा। पुरुष और युवक जहां जुलूस में शामिल हुए और घर-घर जाकर लोगों को रंग-गुलाल लगाया। वहीं, महिलाओं और युवतियों की टोलियां भी अपने गांव-मुहल्ले की महिलाओं व बुजुर्गों से मिलकर गुलाल लगाई और उनका आशीर्वाद लीं। यह क्रम पूरे दिन चला। बाद में लोगों ने सम्मत वाले स्थान पर जाकर धूल उड़ाई और होली के इस त्योहार का समापन किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली जनपद के अधिकांश हिस्सों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने होली का त्योहार भी सकुशल संपन्न होने जाने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार को पडरौना नगर के श्री पिंजरापोल गौशाला के परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद डीएम शम्भु कुमार ने इस त्योहार में सादगी, सुंदरता एवं भारतीय संस्कृति का अद्भुत समावेश बताया। इसके बाद श्याम मंदिर में फूूलों की होली खेली गई तथा मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर प्रदीप चहाड़िया, संजय मारोदिया, अखिलेश गोयल, मनीष चिरानिया, गोपाल शर्मा, गोपाल टिबड़ेवाल, दीपनारायण अग्रवाल, आनंद टिबड़ेवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, जगदंबा रूंगटा, गिरजाशंकर टिवड़ेवाल, प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे।             
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थानी ब्राह्मण समिति की तरफ से सोमवार को दोपहर बाद स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को रंग और गुलाल लगाया गया। इसके बाद मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमित शर्मा सहित संगठन के ढेर सारे लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed