फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people celebrated gandhi, shstri birthday

गांधी और शास्त्री के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प 

Mon, 03 Oct 2016 12:09 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 03 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
people celebrated gandhi, shstri birthday
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
पडरौना। देश के दो महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को जिले भर में मनाई गई। इस दिन विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम हुए। सबने दोनों महापुरुषों के संघर्षपूर्ण जीवन से सबक लेने और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। रविवार को आयोजित सत्याग्रह और सम्मेलन तक राष्ट्रपिता को समर्पित रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचार सशक्त एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कारगर हैं। डीएसओ नरेंद्र तिवारी, अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह यादव, एओ भरत लाल श्रीवास्तव सहित कई अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी एके उपाध्याय सहित कई अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से खादी कपड़ों और कुटीर उद्योग से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका डीएम और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। खेल विभाग की तरफ से क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ तो वन विभाग ने पौधरोपण किया। पंचायतीराज विभाग की तरफ से मलिन बस्तियों में सफाई एवं स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम हुआ। पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल में बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को नगर के दरबार रोड स्थित हास्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 380 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं। डॉ. संजीव गुप्ता की देखरेख में लगे इस शिविर का उद्घाटन उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना के गणित विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके गुप्त ने किया। शिविर में थायरायड, सांस संबंधी रोगों, मधुमेह, लिपिड प्रोफाइल, हृदय रोग, हीमोग्लोबीन आदि की जांच की गई। इस दौरान डॉ. एमके सिंह, विपिन गुप्ता, अशोक गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने भी रविवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इन दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद इनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने नेहरू युवा केंद्र के परिसर में सफाई की। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मुकेश रंजन मौर्य, नेहा मिश्रा, विनय, विनोद प्रजापति, सीता जायसवाल, गौरीशंकर, राधा गिरी, अंकुर मिश्रा, अखिलेश कुशवाहा, नूतन दुबे, बाशींद्र राय सहित कई लोग उपस्थित थे।
एमएमएके आजाद हाईस्कूल कुरमौल में भी महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक आशिक अली ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इसमें मौजूद आशमा परवीन ने कहा कि राष्ट्रपिता के विचारों को अपने जीवन में उतारना होगा। लोगों से घर के आस-पास सफाई रखने की अपील की गई। इस दौरान वकील अंसारी, अजहर अंसारी, सलाउद्दीन, अमरनाथ यादव, मनोज यादव, जानकी यादव, भुल्लन चौहान, विशंभर प्रसाद, मुकेश प्रजापति, रमाकांत सहित कई लोग मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की तरफ से भी गांधी जयंती मनाई गई। पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्र सपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की जीवनी पर चर्चा की। एमएलसी एवं सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा परमो धरम: का नारा दिया। उनके पदचिह्नों पर चलकर देश को आजादी मिली। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला सचिव विभूती गुप्ता, कार्यालय प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी, भोला यादव, रामप्रवेश यादव, आशिक अली, बनारसी यादव, विजय यादव, रहीमुल्लाह, निजामुद्दीन, गंगा प्रसाद, धारी चौहान, इकबाल अंसारी आदि मौजूद थे।

पडरौना नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक मनोज शर्मा और प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ला ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों की ओर से राष्ट्रगीत, भाषण, खेलकूद आदि कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्काउट और एनसीसी के विद्यार्थी भी शामिल हुए। इस दौरान अनूप मिश्र, राकेश त्रिपाठी, उषेश पांडेय, राधेश्याम मिश्र, प्रदीप मिश्र, नवनीत मिश्र, अवधेश मिश्र, फसीहुज्जमा, वंदना सिंह, राणा प्रताप, शिखा श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, मनोज मणि, राजेश यादव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed