{"_id":"6737c440c0d6cd488e0ab734","slug":"people-buried-under-straw-died-due-to-suffocation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126459-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दम घुटने से हुई थी भूसे से दबे लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दम घुटने से हुई थी भूसे से दबे लोगों की मौत
Sat, 16 Nov 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर खोटही परसिया टोले में बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तिरपाल में लदा भूसा गिरने से बुजुर्ग महिला और पुरुष की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। शाम को परिजनों ने बाला छत्तर घाट पर दाह संस्कार कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही परसिया टोले में बृहस्पतिवार को चनवा देवी (65) पत्नी दीपक प्रसाद घर के सामने अलाव जलाकर गांव के सिंघासन कुशवाहा (67) के साथ बैठी थीं। इसी दौरान कप्तानगंज की तरफ जा रही भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ऑटो को बचाते हुए अनियंत्रित हो गई। तिरपाल फट जाने से भूसे का ढेर गिर गया। उसके नीचे चनवा देवी और सिंघासन दब गए और दोनों की मौत हो गई थी। चनवा देवी के लड़के संतोष ने बताया की मां दरवाजे पर बैठकर अलाव सेंक रही थीं उसी दौरान घोठा पर जा रही ट्राॅली पलट गई, उसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। मृतक सिंघासन के पुत्र जनार्दन कुशवाहा ने बताया कि पिताजी रोजाना की भांति घोठा पर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंचा और जब तक बाहर निकाला जाता उनकी मौत हो चुकी थी।