{"_id":"5cd6381950fcf3932de9c975f3969a2b","slug":"people-began-an-indefinite-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने बेमियादी अनशन शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने बेमियादी अनशन शुरू किया
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की सुबह से हफुआ चतुर्भुज गांव निवासी समाजसेवी विनोद मिश्र की अगुवाई में लोगों ने तमकुही तहसील परिसर में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठे लोगों का कहना है कि सूखा प्रभावित कई किसानों को अब तक राहत राशि नहीं दी गई है। वहीं समस्याओं का समाधान नहीं होने से शिक्षामित्र परेशानी का सामना कर रहे हैं। समस्याओं से परेशान कई शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। अनशन पर बैठे लोगों ने मृत शिक्षा मित्रों के परिवार के लोगों को भरण पोषण की समस्या का समाधान करने की मांग की। अनशन पर बैठने वालों में डॉक्टर अमित कुमार चौबे, मनीष कुमार गुप्ता, पंकज कुमार श्रीवास्तव, शंकर गुप्ता, संजय प्रसाद, शिवनारायण शर्मा, अवधेश यादव, दिलीप कुमार मिश्र, विनोद यादव, साहब हुसैन, महेन्द्र कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन