फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People avoiding traveling even during the day

Kushinagar News: दिन में यात्रा करने से भी बच रहे लोग

Mon, 19 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
People avoiding traveling even during the day
पडरौना रोडवेज परिसर में लखनऊ जाने वाली बस में कम दिखे यात्री।संवाद
रोडवेज बसों को दिन में नहीं मिल रहीं सवारियां, रात में यात्रा कर रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला लू की चपेट में है। सूरज निकलते ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है। दोपहर के समय सड़कें सूनी हो जा रही हैं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से निकल रहे हैं। हालत यह है कि लंबी दूरी की रोडवेज की बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते वे दिन के समय लोकल कुछ यात्री लेकर आगे बढ़ रही हैं। जबकि अधिकांश बसें दिन के बजाय शाम को रवाना हो रही हैं।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उमस भरी गर्मी से परेशान लोग घर में दुबके रहे। इसका असर रोडवेज बसों में दिखाई दिया। पडरौना डिपो से लखनऊ की छह और दिल्ली की एक बस संचालित होती हैं। दिन के समय लखनऊ समेत अन्य लंबी दूरी की बसों में यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते इन बसों के चालक और परिचालक लोकल यात्रियों को लेकर आगे रवाना हो रहे हैं। हालांकि लखनऊ जाने वाले समेत अन्य बसों में शाम के समय यात्रियों की संख्या कुछ बढ़ रही है। इसे देख लंबी दूरी के कई बसों के चालक और परिचालक शाम पांच बजे के बाद बस को रवाना कर रहे हैं। हलांकि ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। अधिकांश ट्रेनों की बोगियों में यात्रियों की भीड़ रह रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना डिपो के एआरएम बिंदू प्रसाद ने बताया कि उमस भरी गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। चालक और परिचालकों को भी सावधानी पूर्वक बसों का संचालन करने का निर्देश दिया गया है। दिन में यात्री यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते दिन के समय बसों में यात्री कम मिल रहे हैं। हालांकि शाम के समय यात्रियों की बढ़ रही है। यात्रियों के अनुसार बसों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed