फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People are shivering as melting temperature increases, no respite from cold yet

Kushinagar News: गलन बढ़ने के साथ ठिठुर रहे लोग, अभी सर्दी से राहत नहीं

Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
People are shivering as melting temperature increases, no respite from cold yet
पडरौना। कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात नहीं मिलती नजर आ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में दिनभर गलन और ठिठुरन बढ़ने से लोग घरों में कैद होकर रह गए। कोहरे के कारण हाईवे पर चलने वाले वाहनों की गति पर विराम लग गया। जनवरी में ठंड तेज हो गई है। रोजाना मौसम में कुछ न कुछ बदलाव हो रहा है। कभी बूंदाबांदी की वजह से ठंड बढ़ जाती है तो कभी कोहरा व धूप न निकलने से लोग परेशान हैं। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे और शीतलहर से गलन बढ़ गई। करीब दो बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। लेकिन, करीब एक घंटे बाद पहले की तरह ही मौसम हो गया। इसके बाद जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे गलन भरी ठंड बढ़ती गई। मौसम विशेषज्ञ श्रुति वी सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज और गलन के साथ सर्द हवाओं से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठिठुरन भरी ठंड से लोग दुबके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed