फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pension3

31 तक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं कराया तो रुक जाएगी पेंशन

Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
pension3
31 तक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं कराया तो रुक जाएगी पेंशन
विज्ञापन

जिले में 1,34,294 पेंशन धारक हैं, 88 हजार बुजुर्ग होंगे प्रभावित
64 प्रतिशत लोगों का नहीं हो सका है खाते से लिंक
द्वितीय तल पर स्थित है समाज कल्याण विभाग का कार्यालय, सीढ़ी चढकर थक जाते हैं बुजुर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद के 88 हजार पेंशन धारकों का खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है। ऐसे में इनका पेंशन रुक सकता है। खाता लिंक कराने के प्रति पेंशन धारकों को जागरूक करने के लिए पंचायत सहायकों और सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है।
जिले में 1,34,294 वृद्ध पेंशन धारक हैं। इन सभी को अपने खातेे को आधार कार्ड से लिंक कराना है। इसमें से अभी तक 88 हजार वृद्धजनों का खाता आधार कार्ड लिंक नहीं हो पाया है, जबकि शासन का निर्देश है कि वृद्ध पेंशन धारकों का खाता आधार कार्ड से लिंक होने के बाद ही धनराशि भेजी जाए। इसके लिए जिले के पंचायत सहायकों और सचिवों को निर्देश दे दिया गया है कि खाता आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक में 13,342 पेंशनधारक हैं। इसमें से 3,039 वृद्ध लोगों ने खाते से लिंक कराया है। वहीं 8,345 पेंशनधारक लिंक नहीं करा पाए हैं। सुकरौली ब्लॉक में 10,309 पेंशनधारक हैं। इसमें से अभी तक 3,675 वृद्ध ने ही खाते से आधारकार्ड लिंक कराया है। जबकि 6,634 बुजुर्गों का खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पाया है। यह तो एक बानगी है, ऐसे ही सभी ब्लॉकों का हाल है। यहीं नहीं विकास भवन में द्वितीय तल पर समाज कल्याण विभाग का कार्यालय होने से वृद्ध सीढी चढ़कर थक जाते हैं। उनकी इस समस्या का समाधान नहीं होने पर वे मायूस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विपीन पांडेय ने बताया कि जुलाई की वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि भेजी जानी है। अभी तक जिले में 34 प्रतिशत वृद्धों ने ही आधार कार्ड से खाता लिंक कराया है। वहीं 64 प्रतिशत ने खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। जिनका खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उनका जुलाई माह की पेंशन नहीं जाएगी। 31 जुलाई के पहले वंचित सभी वृद्ध पेंशन धारक अपना खाता आधार कार्ड से लिंक करा लें। इसके लिए किसी भी साइबर कैफे में जाकर आधार का प्रमाणीकरण कराया जा सकता है। लाभार्थी इसके लिए अपने किसी परिचित के मोबाइल नंबर को भी पंजीकृत करा सकते हैं। मोबाइल पर आने वाले ओटीपी के माध्यम से ही आधार प्रमाणीकरण होगा। जनसेवा केंद्रों पर भी जाकर लिंक कराया जा सकता है।
परिचर्चा
दो महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। इसकी शिकायत लेकर समाज कल्याण विभाग में आई हूं। कर्मचारी कहते हैं कि किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर खातो से आधार कार्ड लिंक कराएं।
रमावती
00000
पेंशन के लिए एक वर्ष पूर्व ही ऑनलाइन खाते को आधार से लिंक कराकर प्रधान को दे दी है। पूछने पर प्रधान कहते हैं कि विभाग में जाकर पता कीजिए। समाज कल्याण विभाग में आने के बाद यहां के कर्मचारी कहते हैं कि ब्लॉक पर जाकर पता कीजिए। वृद्ध महिला जाएं तो कहां।
फूलमती
000000
पेंशन से संबंधित शिकायत या जानकारी लेने के लिए दूसरे तल पर सीढ़ी चढ़ना पड़ता है। इससे थकान हो जाती है। संबंधित अधिकारी को चाहिए कि वृद्धों की समस्या के लिए भूतल पर ही कार्यालय कर देना चाहिए। इससे वृद्धजनों को सहूलियत मिलेगी।
कुशमी
000000
समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं या नई गाइड लाइन की जानकारी समय से नहीं मिल पाती है। पेंशन के लिए तीन माह पहले आवेदन किया है, लेकिन अभी तक पेंशन नहीं आ रही है। यही पता करने आयी हूं।

जगरोशनी
ब्लॉक- पेंशनरों की संख्या- जितने खाते लिंक हुए- जो खाते लिंक नहीं हुए
दुदही 8,895 3835 5053
फाजिलनगर-9456 3671 5785
हाटा 9471 3349 6162
कप्तानगंज-7857 2541 4558
कसया-8142 2541 5601
खड्डा-5585 1437 4148
मोतीचक-1213 2887 9249
नेबुआ नौरंगिया-10247 2916 73331
पडरौना-13342 3039 8345
रामकोला-10580 3039 7541
सेवरही-7022 219 4830
सुकरौली-10309 3675 6634
तमकुहीराज-9762 3566 6196
विशुनपुरा-7749 2384 5365
नगर पालिका व नगर पंचायत का नाम- कुल संख्या- लिंक खाते- अभी आधार से लिंक नहीं हुए
कप्तानगंज 373 30 343
हाटा 762 166 596
खड्डा 199 49 150
कुशीनगर 702 126 576
पडरौना 805 159 646
रामकोला 569 64 505
सेवरही 360 84 276
जिले में 1,34,294 वृद्धा पेंशनधारक हैं। इसमें अभी तक 88,000 लोगों ने खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। लिंक नहीं कराने से जुलाई का पेंशन इनके खाते में नहीं जाएगा।
विपिन पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विकास भवन में दूसरे तल पर समाज कल्याण कार्यालय है। वृद्धजनों की सुविधा के लिए अस्थाई तौर पर भूतल पर कार्यालय लाने की व्यवस्था जल्द की जाएगी।
उपमा पांडेय, प्रभारी सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed