फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pelting in 2 groups

Kushinagar News: दो वर्गों में चले ईंट-पत्थर, छह पर केस

Sat, 06 May 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
pelting in 2 groups
पिपरा जटामपुर में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे युवकों के विवाद के बाद ईंट-पत्थर चलाए जाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों पर कार्रवाई की है। शुक्रवार की शाम उनके खिलाफ शांतिभंग के अंदेशा में मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पिपरा जटामपुर गांव में दो वर्गों के युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसकी जानकारी होने पर दोनों वर्गों के लोग उग्र हो गए थे। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कुबेरस्थान थाने के एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ देर बाद मौके पर सीओ सदर उमेशचंद्र भट्ट और एसओ ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ गांव में पैदल भ्रमण कर लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। रात में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई थी। शुक्रवार की शाम को इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाने के एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि पिपरा जटामपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात गांव का सौहार्द बिगाड़ने के मामले में छह लोगों पर शांति भंग के अंदेशा में कार्रवाई की गई है। उन लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed