फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PCS-Pre exam today, entry to the center will be given one hour before

Kushinagar News: पीसीएस-प्री परीक्षा आज, केंद्र पर एक घंटे पहले मिलेगा प्रवेश

Sun, 12 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
PCS-Pre exam today, entry to the center will be given one hour before
पडरौना। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को यह परीक्षा जिले में सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 2880 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की है। इसके लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट, सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सात केंद्र व्यवस्थापक और सत उपकेंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी गड़बड़ी या अनुशासनहीनता पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटे केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा से पहले सभी केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र और पारदर्शी बॉल पेन के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में पीसीएस परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और शांति के माहौल में संपन्न हो, जिससे अभ्यर्थी बिना किसी बाधा के अपनी परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो पालियों में होगी परीक्षा

पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचें और अनुशासन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed