{"_id":"5f12e5018ebc3e9f676a9ddb","slug":"pcc-president-visited-flood-area-kushinagar-news-gkp3585614160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीसी अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, चिकित्सा सुविधा और नाव की संख्या बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीसी अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, चिकित्सा सुविधा और नाव की संख्या बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
पिपराघाट के बाढ़ प्रभावित गांवों में घुटने तक पानी में पैदल चल कर पहुंचे विधायक अजय कुमार लल्लू अ
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीसी अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, चिकित्सा सुविधा और नाव की संख्या बढ़ाने की मांग
तमकुहीरोड। तमकुहीराज विधायक व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को पिपराघाट के कई गांवों में बाढ़ से फंसे लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने सरकार पर बाढ़पीड़ितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रभावित गांवों में चिकित्सा सुविधा और नावों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष नाव से पिपराघाट के देवनारायन टोला, उपाध्याय टोला, चौकी टोला, मोतीराय टोला, भंगी टोला, बुटन टोला, शिव टोला, तवकल टोला, दहारी टोला आदि में पहुंचे और बाढ़ में फंसे लोगों से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि कई दिनों से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। कई लोगों के घर में पानी घुस गया है। लेकिन उन्हें आज तक शासन की तरफ से राहत के नाम पर कुछ नहीं दिया गया। फसलें डूब कर बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की अनदेखी कर रही है। गांव के लोग करीब एक सप्ताह से बाढ़ से परेशान हैं। उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने पिपराघाट समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा और नावों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
इस दौरान ब्यास कुशवाहा, शर्मा यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, शिवपूजन निषाद, टोनी बाबू, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।