फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patriotic fervor surges during the Tiranga Yatra; the town echoes with chants of 'Bharat Mata Ki Jai'.

Kushinagar News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रप्रेम, भारत माता की जय से गूंजा कस्बा

Mon, 10 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Patriotic fervor surges during the Tiranga Yatra; the town echoes with chants of 'Bharat Mata Ki Jai'.
पडरौना शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल युवा। स्रोत -सोशल मीडिया
खड्डा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
विज्ञापन

विधायक की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा पूरे कस्बा का भ्रमण किया। इस दौरान कस्बा के महाराणा प्रताप, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाना चाहिए। तिरंगा यात्रा को पूर्व विधायक दीपलाल भारती, डॉ. निलेश मिश्रा, दुर्गेश्वर वर्मा, विजयलक्ष्मी मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान आलोक तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, विजय कन्नौजिया, पारस गिरी, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed