{"_id":"677ace8122f647c2e601a64d","slug":"patna-defeated-azamgarh-by-22-runs-in-the-inaugural-match-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129724-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उद्घाटन मैच में पटना ने आजमगढ़ को 22 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उद्घाटन मैच में पटना ने आजमगढ़ को 22 रनों से हराया
Sun, 05 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में पडरौना क्रिकेट क्लब की ओर से 17वें वर्ष स्व. कृष्णा साहा व स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में रविवार को क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच से पूर्व शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद खेल मैदान पर क्रिकेट का भव्य शुभारंभ किया गया। पटना और आजमगढ़ के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें पटना की टीम ने 22 रनों से आजमगढ़ को पराजित कर ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच में 34 रनों का योगदान के साथ तीन शानदार कैच पकड़कर खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने वाले पटना के आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पटना टीम के कप्तान अमित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पटना की तरफ सलामी बल्लेबाज अमित और आदित्य ने शुरुआत की। महज 10 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा तो अखिलेश ने पारी को संभाल लिया। 44 रनों की साझेदारी के बाद 54 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए। इसके बाद पटना की टीम दबाव में आ गई। निर्धारित 20वें ओवर की गेंदबाजी में पटना की टीम 139 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पटना की तरफ से आदित्य ने 31 गेंद पर 35 रन, अखिलेश ने 10 गेंद पर 23 रन, राहुल सिंह ने 16 गेंद पर 12 रन, मुकुल ने 11 गेंद पर 16 व बंटी ने 11 गेंद पर 15 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ की तरफ से बालकेश व विनय ने तीन-तीन, दीपक ने दो, सलीम व राम सरीख ने एक-एक विकेट की सफलता हासिल की।
जवाब में उतरी आजमगढ़ की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शून्य के स्कोर पर पहला व एक के स्कोर पर दो विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन में लौटने के बाद अभिषेक और बालकेश ने पारी को संभाली। दोनों के बीच 71 रनों की साझेदारी भी हुई। लेकिन, जब अभिषेक का विकेट गिरा तो कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक विकेट पर नहीं टिक सका। 17वें ओवर की गेंदबाजी में आजमगढ़ की टीम 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आजमगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बालकेश ने 27 गेंद पर 42 रन, अभिषेक ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। पटना की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुराग, बंटी, मुकुल, अखिलेश व राजू ने दो-दो विकेट हासिल किया। अंपायर अफरोज राजू और विशाल रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी, नजमुद्दीन व अरशद राज ने की। स्कोरिंग अभिषेक गैरी, पंकज बर्नवाल ने किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत शहर में प्रभात फेरी निकालकर की गई। प्रभात फेरी को नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के तिलक चौक तक भ्रमण करने के बाद प्रभात फेरी वापस खेल मैदान पर पहुंची। यहां सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल, अजय लोहिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व आसमान में गुब्बारा, कबूतर छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, ऋषिकेश मिश्र, शमशेर मल्ल, पाली चौरसिया, सज्जाद अली, गुड्डू अंसारी, अजय साहा, लिंकन सिंह, चंदन जायसवाल, विकास जायसवाल, धीरज पाठक, आजाद अली, अविनाश श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, विकास वर्मा, अनीष आलम, मुन्ना अली, जितेंद्र साहा, सुरेश रावत, समीर अग्रवाल, किशन साहा आदि मौजूद रहे।