{"_id":"61fc00456b03a74bc5747a83","slug":"patients-wandering-for-treatment-doctors-do-not-meet-kushinagar-news-gkp4257774115","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के भटकते रहे मरीज, नहीं मिलते डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के भटकते रहे मरीज, नहीं मिलते डॉक्टर
विज्ञापन
अहिरौली बाजार का न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के भटकते रहे मरीज, नहीं मिलते डॉक्टर
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली का बाजार में व्यवस्था लचर
हाटा (कुशीनगर)। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली में डॉक्टर सहित पांच कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी को छोड़कर कोई मौजूद नहीं था। मरीजों की संख्या अधिक थी, लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ा।
न्यू पीएचसी पर कई मरीज इलाज कराने आए थे। कोरोनारोधी टीका लगवाने की भी भीड़ थी, लेकिन सभी को वापस लौटना पड़ा। कारण स्वास्थ्य केंद्र पर न तो चिकित्सक मौजूद थे और न ही स्टॉफ। सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश अस्पताल मौजूद मिले। कुछ अन्य लोग भी थे। पूछने पर पता चला कि वे लोग इलाज के लिए आए हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं हैं। कुछ लोग टीका लगवाने आए थे। उन्हें भी वापस जाना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, फार्मासिस्ट संतोष कुमार, वार्ड ब्वॉय सादिक अली, एलए विजय यादव और स्वीपर ओम प्रकाश सहित कुल पांच कर्मियों की तैनाती है।
सेंदुआर निवासी सुभग प्रसाद एवं हरिओम कुमार, अहिरौली बाजार निवासी विशाल कुमार, बेंदुआर निवासी अमरनाथ सिंह और महुअवा निवासी रामेश्वर लाल गौतम कोरोनारोधी टीका लगवाने आए थे, लेकिन उन्हें भी लौटना पड़ा। मुंडेरा बाबू निवासी रामचंद्र शर्मा, बंगरा देउर निवासी रामाज्ञा सिंह इलाज के लिए आए थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही प्रभार मिला है। लापरवाही हो रही है तो जांच कराकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।