फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patients suffering from vomiting, diarrhea and dehydration increased

Kushinagar News: उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

Fri, 12 Apr 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from vomiting, diarrhea and dehydration increased
पडरौना। गर्मी से उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी कई बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन बीमारियों से बचाव के लिए डॉक्टर हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो लोगों को गर्मी में ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करना लाभकारी होगा। इसके अलावा इस मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन करने पर भी डॉक्टर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ईद के कारण बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे तक ओपीडी चली। इस दौरान पहुंचे मरीजों में उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या सर्वाधिक रही। ढाई सौ के करीब मरीजों का डॉक्टरों ने ओपीडी में उपचार किया। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट फिजीशियन डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में तापमान काफी बढ़ जाता है, जिस वजह से उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसलिए इस मौसम में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। ताजा व घर पर बने खाद्य पदार्थों का सेवन करें। बासी भोजन से परहेज करें। उन्होंने बताया कि उच्च तापमान के कारण हमारे शरीर से पानी अधिक मात्रा में निकल जाता है। इससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। खानपान को बेहतर रखें और पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। तरल पदार्थ जैसे नींबू की शिकंजी, लस्सी, दही की लस्सी, नारियल पानी, आम पन्ना, बेल का शरबत आदि का सेवन करें। घर से बाहर निकलते समय पानी पीकर ही निकलें और अपने साथ पानी की एक बोतल जरूर रखें। इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed