फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patients suffering from pneumonia, jaundice and fever started increasing with cold.

Kushinagar News: ठंड के साथ बढ़ने लगी निमोनिया, पीलिया और बुखार के मरीज

Tue, 21 Nov 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from pneumonia, jaundice and fever started increasing with cold.
- जिला अस्पताल के एसएनसीयू, पीआईसीयू और चाइल्ड में भर्ती हैं इन बीमारियों से जूझ रहे बच्चे
विज्ञापन



पडरौना। ठंड के साथ ही छोटे बच्चे बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल के एसएनसीयू में 30 नवजात, पीआईसीयू में 17 और चाइल्ड वार्ड में 11 बच्चे भर्ती थे। इन बच्चों का निमोनिया, बुखार, झटके, पीलिया का इलाज चल रहा है।
सर्दियों का मौसम नौनिहालों के लिए मुसीबत बनकर आया है। मौसम में हो रहे बदलाव का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। हाल के दिनों में बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार, पीलिया और निमोनिया की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट) वार्ड में सोमवार को 30 बच्चे भर्ती थे। वार्ड में देवरिया बाबू निवासी अनुराधा के 23 दिन के बच्चे, रहसू की अर्चना के 29 दिन और पकड़ी निवासी सुनैना के दो दिन के बच्चे को निमोनिया की शिकायत पर भर्ती किया गया है। वहीं, बिहार प्रांत के कटेया की निवासी प्रियंका के पांच दिन के बच्चे को पीलिया और सेप्सिस के कारण भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

पीआईसीयू में पथरदेवा की चुलबुली (4 वर्ष 6 माह), नारायणपुर तरकुलवा के अमन यादव (10) और कसया के मल्लूडीह की ढाई साल की अनिता को सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और बुखार होने की वजह से भर्ती कराया गया था। सोमवार को इस तरह के 17 बच्चे पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चाइल्ड वार्ड में खरसाल बबुइयां निवासी वकील कुमार के दोनों बच्चे संगम 4 दिन और अभिनंदन 20 माह को बुखार व निमोनिया से ग्रसित होने पर भर्ती कराया गया था। रामकोला निवासी राजभुवन यादव का पुत्र चंदन यादव (6) एनीमिया हो जाने के कारण कारण भर्ती है।

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश यादव ने बताया कि ठंड बढ़ रही है। इसलिए बच्चों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। उन्हें ठंड से बचाएं नहीं तो बुखार, निमोनिया, टायफाइड, पीलिया, सर्दी-खांसी, कोल्ड डायरिया आदि बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं तथा ठंड से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed