फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patients arrived with cold and sore throat

Kushinagar News: जुकाम और गले में तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

Mon, 27 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Patients arrived with cold and sore throat
लक्ष्मीगंज पीएचसी में मरीज का इलाज करते डाॅ. संतोष। संवाद  
पडरौना। जिले के पीएचसी परिसर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार के पहुंचे। उन्हें सर दर्द के अलावा सर्दी और गले में खरास की शिकायत की। डॉक्टर उन्हें दवा के साथ बचाव के उपाय बताए। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी परिसर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दिन के तीन बजे तक कुल 20 मरीज पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रविवार को डॉ. संजय कुमार ने कमर दर्द घुटने का दर्द, चर्म रोग, खासी, बुखार व पेटदर्द सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बीते करीब एक सप्ताह से त्वचा, सर्दी व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की सख्या बढ़ रही है। इसकी मुख्य वजह मौसम में हो रहे परिवर्तन है। उन्होंने ने मरीजों को सलाह दी कि बदलते मौसम में श्वास, हृदय व रक्तताप के रोगियों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूर है।
विज्ञापन

कमर दर्द, घुटने के दर्द से परेशान मरीजों को नियमित व्यायाम करनी चाहिए।
न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में रविवार को लगे आरोग्य मेले मे 65 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्साप्रभारी डा संतोष नायक ने बताया कि बुखार के मरीज अधिक आए थे।उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी और रात को ठंढक लगने से लोग बीमार हो रहे हैं। रात को फैन चलाकर न होए। बदलते मौसम में खानपान का भी ध्यान रखें। लालाछपरा के राजेंद्र मौर्य 65वर्ष, दिनेश गुप्ता 48वर्ष, महेंद्र शर्मा 52वर्ष, सुगिया देवी 55 वर्ष, अनारी देवी 58वर्ष, जशोदा देवी 52वर्ष आदि की सुगर की शिकायत थी। इनकी जांच कर दवा दिया गया। रामपुर भाठ के अशरफ अली 10वर्ष, राहुल प्रसाद 8वर्ष, महमूद 6वर्ष, सपहा की नजमा 5 वर्ष, रोहित राव 8 वर्ष , महफूज 10वर्ष को बुखार की जांच की गई और दवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि मधुमेह के 10 मरीज, चर्म रोग के 12 मरीज, टायफाइड के दो मरीज खून की 15 मरीजों की, मलेरिया पैरासाइट 2 मरीजों की बुखार के 8 मरीजों तथा दो मरीजों की क्षयरोग की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed