फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   patient increase in district hospital

मौसम में बदलाव, जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

Fri, 04 Nov 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
patient increase in district hospital
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
मौसम में बदलाव, जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

- 1,100 के सापेक्ष 1,400 से अधिक लोग पहुंच रहे ओपीडी में इलाज कराने
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल में सर्दी बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। आम दिनों में जहां रोजाना 1,100 के आसपास लोग ओपीडी में इलाज कराने आते थे, अब संख्या बढ़कर 1,400 के आसपास हो गई है।
इसमें अधिक सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज हैं। वहीं, बुधवार की रात से शुक्रवार की दोपहर तक करीब सवा तीन सौ मरीजों को भर्ती किया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से बेड भर गए हैं। अन्य मरीजों को बेड के खाली होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस एसके वर्मा ने बताया बुजुर्गों को मौसम में ठंड से बचाव करने की जरूरत है। खासतौर पर जो लोग पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं, उनको बिना वजह ठंड में बाहर निकलने से बचना चाहिए। पिछले चार से पांच दिन से सुबह और शाम ठंड में तेजी आई है। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते और लापरवाही के कारण लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम और जोड़ों के दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में यह बीमारी होने की आशंका
डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि ठंड के मौसम में जोड़ों में अकड़न होने लगती है। ब्रोंकाइटिस बीमारी में अक्सर गला खराब हो जाता है और खांसी आने लगती है, इससे बलगम बनने लगता है। ऐसे में गरम पानी पीएं और तत्काल डॉक्टर से इलाज कराएं। इसके अलावा सर्दियों में नमी के कारण कान का इंफेक्शन बढ़ने लगता है। ठंड से बचाव की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed