{"_id":"68cb0e77166f88641a0c4763","slug":"pathway-will-be-built-in-kasya-there-will-be-convenience-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-145497-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कसया में बनेगा पाथवे, होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कसया में बनेगा पाथवे, होगी सहूलियत
Thu, 18 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
कसया-सपहा मार्ग के किनारे बनेगा पाथवे। संवाद
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर नगर के विभिन्न मार्गों के किनारे पाथ-वे बनाया जाएगा। इसके बनाने में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगरपालिका परिषद की ओर से नगर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए यह निर्णय लेते हुए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बनने से नगर में सुंदरता के साथ ही लोगों के आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
कसया नगर में कुशीनगर मार्ग, एनएच हाइवे ओवरब्रिज रामाभार मोड, गांधी चौक से सपहा मार्ग नहर तक और नगर से बैरिया चौराहे तक मार्ग के किनारे पाथवे बनाने के लिए कार्य योजना बनाकर शासन को भेजा गया है। नगर पर्यटकों का आवागमन होता है। इसको देखते हुए को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। इससे नगर के लोगों को आवागमन में सुविधा सहित मार्ग के किनारे पटरियों पर अवैध कब्जा से निजात मिलेगी। जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। इस योजना को धरातल पर लाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया हैं। धन स्वीकृत होते ही पाथवे का निर्माण कार्य कराया जाएगा।