{"_id":"6a74f4e56bef2ae0f30445bb","slug":"pathology-department-to-shift-to-new-building-principal-takes-stock-of-the-situation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-165259-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नई इमारत में शिफ्ट होगी पैथोलॉजी, प्राचार्य ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नई इमारत में शिफ्ट होगी पैथोलॉजी, प्राचार्य ने लिया जायजा
Fri, 07 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सहूलियत देने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है। वर्तमान में पुरानी बिल्डिंग में संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब को नई इमारत में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। इसी सिलसिले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने प्रशासनिक और चिकित्सा टीम के साथ नई बिल्डिंग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
फिलहाल मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं नई इमारत से संचालित हो रही हैं, जबकि पैथोलॉजी जांच के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों को पुरानी बिल्डिंग तक दूरी तय करनी पड़ती है। इससे गंभीर रोगियों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। पैथोलॉजी के नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने से सभी प्रमुख जांच सुविधाएं एक ही परिसर में सुलभ होंगी, जिससे तीमारदारों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. के.पी. गोड़ ने नई बिल्डिंग में उपलब्ध जगह, सैंपलिंग रूम और लैब सेटअप के लिए जरूरी स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई जा रही है। हालांकि, स्थानांतरण को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और तकनीकी व प्रशासनिक समीक्षा के बाद जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. दिलीप कुमार सहित कॉलेज के सीनियर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।