फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Passengers are upset due to cancellation of trains

Kushinagar News: ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्री परेशान

Sat, 19 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Passengers are upset due to cancellation of trains
कप्तानगंज। गोरखपुर जंक्शन मेगा ब्लाॅक होने के चलते गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रूट की 19 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने के बाद पांच जोड़ी सवारी गाड़ियों को भी रेलवे ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अब यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं सड़क मार्ग से यात्रा करने पर उन्हें आठ गुना पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन की नॉन इंटर लाॅकिंंग के लिए रेलवे ने गोरखपुर जंक्शन पर मेगा ब्लाॅक लिया। इसकी वजह से 12 अप्रैल से तीन मई तक गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रूट की 19 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गोरखपुर-नरकटियागंज रूट से होकर चलने वाली पांच जोड़ी सवारी गाड़ियों का संचलन किया जा रहा था। मगर अब इन ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है।
इसके चलते यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों के लिए जाने में उन्हें कठिनाई हो रही है।
गोलू मिश्रा, बैजनाथ मिश्रा, महेंद्र यादव, सुलेमान अंसारी, मिथिलेश मिश्रा सहित अन्य लोगों का कहना है कि ट्रेन का संचालन बंद होने से लोगों के शादी-विवाह और व्यापारिक कार्यों में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed