फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Passenger train running two hours late, passengers upset

Kushinagar News: दो घंटे की देर से चल रही सवारी गाड़ी, यात्री परेशान

Sat, 07 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Passenger train running two hours late, passengers upset
- कप्तानगंज-थावे रूट पर सवारी गाड़ी को निर्धारित समय पर चलाने की मांग
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर संचालित सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय से डेढ़ से दो घंटे विलंब से चल रही है। इससे यात्रियों को अवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। थावे रेल मार्ग पर संचालित सवारी गाड़ी संख्या 75106 गोरखपुर से शाम 7:10 बजे से चलकर लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर 9:06 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है, लेकिन यह ट्रेन हर दिन डेढ़ से दो घंटे विलंब से चल रही है।
इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों ने बताया कि यह सवारी गाड़ी एक फरवरी को लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर रात 11:47 बजे आई थी। पांच फरवरी को रात 9:33 बजे और छह फरवरी को रात 10.13 बजे लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी। क्षेत्र के राकेश कुमार सिंह, संजय सिंह, महेंद्र कुशवाहा, जगदीश शर्मा, वृजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि ट्रेन के लेट होने से रात को घर पहुंचने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान असुरक्षा का भी डर लगा रहता है। इस ट्रेन से क्षेत्र के व्यापारियों के अलावा लोग इलाज कराकर घर लौटते हैं, स्टेशन से दूर गांव के लोगों को रात में लौटते समय दिक्कत होती है। इस रेलवे स्टेशन से लालाछपरा रामपुर भाठ, दीउलिहा मनिया छपरा, धोधरही, बगहा खूर्द ,सपहा आदि गांव के लोग जुडे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed