फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Parking will be made in every town, the problem of parking vehicles will be removed

Kushinagar News: हर कस्बे में बनेगी पार्किंग, दूर होगी वाहन खड़ी करने की समस्या

Wed, 11 Jan 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Parking will be made in every town, the problem of parking vehicles will be removed
रोडवेज बस स्टेशन के सामने सहकारी समिति परिसर में बनी पार्किंग में खड़े किए जा रहे टेंपो। - फोटो : KUSHINAGAR
हर कस्बे में बनेगी पार्किंग, दूर होगी वाहन खड़ी करने की समस्या
विज्ञापन

- पडरौना, रामकोला, कसया सहित सभी प्रमुख बाजारों में पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश
- पडरौना में शुरू हुई पार्किंग
पडरौना। कुशीनगर जिले के प्रमुख नगरों और कस्बों में जाम की समस्या का समाधान होगा। पडरौना, रामकोला सहित अन्य जगहों पर पार्किंग की सुविधा बहाल करने का निर्देश डीएम रमेश रंजन ने दिया है। पडरौना में दो जगहों पर पार्किंग शुरू करा दी गई है, जबकि अन्य जगहों पर इंतजाम किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जाम की समस्या के समाधान के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। लोग पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें।
पडरौना नगर में रोजाना करीब 15 हजार लोगों का आवागमन होता है। नगर में सुभाष चौक से लेकर तिलक चौक और दरबार रोड पर कहीं पर भी पार्किंग की सुविधा नहीं थी। इस वजह से लोग चार पहिया और दो पहिया वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते थे। इसके अलावा बाजार में सघन आबादी होने की वजह से भी दिन के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा बस, जीप और टेंपो चालक सड़कों पर ही सवारी बैठाते- उतारते हैं। इस वजह से रामकोला मार्ग, कोतवाली रोड, तिलक चौक से दरबार मार्ग, कठकुइयां मोड़, सुभाष चौक, छावनी, रेलवे ढाला, जटहां मार्ग, बेलवा चुंगी में आए दिन जाम लगता है। इसकी शिकायत होने पर डीएम ने पहल की है।
विज्ञापन

नगर के भीतर पार्किंग स्थल की भूमि तलाशकर उन्होंने वाहनों को खड़ा कराने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर पडरौना में रोडवेज बस स्टेशन के सामने सहकारी समिति परिसर और कठकुईंया रोड पर राजकीय बीज गोदाम में पार्किंग बना दी गई है। यहां पर टेंपों खड़े होने लगे हैं। पडरौना के अलावा रामकोला, कप्तानगंज, कसया, हाटा, सुकरौली, तमकुहीराज, सेवरही, खड्डा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पार्किंग के लिए जगह खोजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर होंगे चौराहे, बढ़ेगी खूबसूरती
पडरौना। जिले के प्रमुख नगर और कस्बों में पार्किंग का इंतजाम किए जाने के अलावा चौराहों के सुंदरीकरण की योजना भी बनी है। डीएम ने सभी जगहों पर चौराहों के सुंदरीकरण, अतिक्रमण मुक्त करने और आवागमन की सुविधा की सहूलियत बढ़ाने का निर्देश दिया है। चौराहों के सुंदरीकरण के बाद वहां की प्रकाश व्यवस्था और सफाई के इंतजाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा जनसुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

पडरौना नगर सहित अन्य जगहों पर पार्किंग की सुविधा के लिए जमीन की तलाश करने का निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिया गया है। पडरौना में पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। अन्य जगहों पर भी इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
रमेश रंजन, डीएम, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed