फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Paramilitary forces conducted flag march in Nandlal Chhapra village.

Kushinagar News: नंदलाल छपरा गांव में अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

Fri, 29 Mar 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary forces conducted flag march in Nandlal Chhapra village.
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा गांव में बच्चों के विवाद में बुधवार की रात मारपीट के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया। अधिकतर युवक घर छोड़कर फरार हो गए। खाकी के साए में गांव वालों ने रात गुजारी। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीन लोगों का बृहस्पतिवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। गंभीर रूप से घायल एक युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नंदलाल छपरा गांव में तीन दिन पहले बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद हो गया। मंसाछापर पुलिस चौकी तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर सुलह समझौता करा दिया। बुधवार देर शाम को एक पक्ष के लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट में छह लोगों को चोटें आई हैं। इसमें सैमुल्लाह उर्फ गोधन के सिर पर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक बनी है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मारपीट में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया। गांव में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी और मंसाछापर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ल सिपाहियों के साथ गांव में पहुंच रहे हैं। अब तक दोनों पक्षों की ओर से किसी ने तहरीर नहीं दी है। गांव में दोपहर बाद इंस्पेक्टर ओंमप्रकाश तिवारी और अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाने की अपील की। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि गांव का माहौल शांति है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस तैनात हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed